April 3, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, युवती ने लगाया, मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

हरिद्वार:  रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गैस प्लांट चौकी इलाके में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवती, जो मूल रूप से फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है और वर्तमान में राम वाटिका जमालपुर में रहती है, ने गैस प्लांट चौकी पर सूचना दी कि उसके गांव का रहने वाला सुजेश नामक युवक जमालपुर चौक के पास उससे मिला। युवती का आरोप है कि युवक के पास पिस्टल थी और उसने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह उसका मोबाइल फोन लेकर मौके से चला गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती से आरोपी का मोबाइल नंबर लेकर उसकी लोकेशन ट्रेस की और तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी। लोकेशन के आधार पर पुलिस जब इंडियन वोटिंग प्लांट गैस प्लांट क्षेत्र, बहादराबाद की बाउंड्री के पीछे खाली मैदान में पहुंची तो वहां युवक मृत अवस्था में मिला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक सुजेश उर्फ सुजीत ने अपने पास मौजूद पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर ली है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

About The Author