हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार में अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में नवीन विचारों अनुभवों एवं उपलब्धियां को साझा करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020-20 के उद्देश्यों भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा एवं भारतीय भाषाओं में शिक्षण,तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई । इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में पोस्टर, कविता पाठ व वाद -विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉo मंजू अग्रवाल द्वारा किया गया । उन्होंने छात्र- छात्राओं को बताया की वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि विधार्थियो को ज्ञान,कौशल, रचनात्मकता, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिकता का विकास करना भी है।सामूहिक प्रयासों द्वारा ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है।
कार्यक्रम में डॉ० संदीप कश्यप द्वारा छात्र छात्राओं को एनएसएस, रोवर रेंजर, रेड क्रॉस आदि के बारे में बताया गया जिससे छात्र- छात्राओं में नेतृत्व करने व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास हो सके।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉo कलिका काले,डॉक्टर निविन्ध्या शर्मा, डॉo संदीप कश्यप, प्रशासनिक अधिकारी श्री सुभाष चंद्र, श्रीमती गीता जोशी,श्री फैजान अली ,श्री सूर्य प्रकाश, श्री जगपाल एवं रोहित मौजूद रहे।


More Stories
कोटा: छात्राओं में आत्मरक्षा एवं स्वाभिमान की भावनाओं को सुदृढ़ करने हेतु कार्यक्रम आयोजित
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में महिला प्रकोष्ठ समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटा में ‘लोक मंथन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन