आज राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठी बेरी हरिद्वार में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य श्री शशिधर उनियाल ने ध्वजारोहण कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ अरविंद वर्मा ने निदेशक उच्च शिक्षा विभाग के संदेश को प्रस्तुत किया।
राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डाo कुलदीप चौधरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विचार रखते हुए संविधान के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भारत की आजादी में शहीदों ने योगदान दिया।
डॉ सुनील कुमार ने संविधान के बारे में बताते हुए ऐतिहासिक रूप पर प्रकाश डाला। आज के कार्यक्रम का संचालन डॉo सुनीता बिष्ट के द्वारा किया गया।
डॉ सुमन पांडे के द्वारा आज के कार्यक्रम की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य के द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कार्यालय से श्रीमती पूनम ,कुलदीप सूरज एवं छात्र-छात्राओं में में गुलफाम, नवनीत आंचल, सपना ,अंजुम, अंशु नंद रेनू निशा ,पिंकी आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
नैनबाग: राजकीय महाविद्यालय में बेसिक्स ऑफ कंप्यूटर कोर्स की कक्षाएं प्रारम्भ
कोटा: महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ के जीवन व योगदान पर एक विशेष प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ