हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संत निरंकारी भवन के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह राहगीरों की नजर नाले के किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव नाले के किनारे पड़ा मिला, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


More Stories
नशे के खिलाफ हरिद्वार में जनक्रांति का आगाज, सावक मंच की गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब
ज्वालापुर में विद्युत लाइन में भीषण विस्फोट, मची अफरा-तफरी
राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में ‘बडऽ घरऽ कि निनैई’ रवांल्टी भाषा में लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण