एनटीन्यूज़, हरिद्वार: हरिद्वार के पुराना रानीपुर मोड़ पर स्थित सैलून की दुकान पर आज शुक्रवार को एक युवती ने जमकर तोड़फोड़ की।
एकतरफा प्यार में पागल युवती ने युवक के शादी करने से इंकार करने पर यह तोड़फोड़ की है। पीड़ित पक्ष ने युवती के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के रहने वाले शाहरुख का पुराना रानीपुर मोड़ पर सैलून है। जहां पर उसका एक रिश्तेदार युवक भी काम करता था। कुछ दिन पहले सैलून पर एक युवती आई, जिसकी सैलून पर काम करने वाले युवक से जान पहचान हो गई। बाद में दोनों के बीच बातचीत भी होने लगी, करीब 05 दिन पहले युवती सैलून पर आई और युवक से अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की बात कही। जिस पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया।
उस समय तो युवती अपने घर चली गई और सैलून मालिक ने उस युवक को भी काम से हटा दिया। परन्तु आज दोपहर को युवती फिर सैलून पर आ धमकी और आते ही सैलून के सारे शीशे तोड़ दिए और चली गई, सैलून के मालिक ने मायापुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन