हरिद्वार: रानीपुर मोड़ स्थित कोरियर की दुकान से पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी का सामान बरामद करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली ज्वालापुर में मंगलवार को अनिल कुमार निवासी कपूर बिल्डिंग रेलवे रोड एसबीआई बैंक होटल सिटी प्राइड के सामने ज्वालापुर हरिद्वार ने अपनी पुराना रानीपुर मोड़ स्थित कोरियर की दुकान से एक पर्स जिसमें 15 हजार नगद, 1आरसी, 1पैन कार्ड, 1आधार कार्ड व 03बॉक्स कोरियर के द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्में की विवेचना उपनिरीक्षक मनदीप सिंह को दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमर की फुटेज खंगाली। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति मनीष कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी विजय पार्क गली नंबर 10 मौजपुर थाना जाफराबाद दिल्ली को टिबडी अंडरपास पास से चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दर्ज मुकद्में में धारा 411 की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।


More Stories
गजा: राही नेत्र धाम द्वारा पोखरी मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
गजा: मीनल नेगी के अपने गाँव पहुंचने पर स्वागत करने के लिए उमड़ी भारी भीड़, किया भव्य स्वागत
हरिद्वार: महर्षि कश्यप जी की जयंती पर हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन