हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत लगभग 450 कर्मचारियों को विगत 3 से 4 महीने का वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट पैदा हो गया है ।
इसी क्रम में उरोक्त आपातकालीन स्थिति को देखते हुए समस्त कर्मचारियों द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय एवम जिला अधिकारी महोदय हरिद्वार को ज्ञापन दिया गया.
पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि यदि 15 जून 2025 तक मानदेय आहरित नहीं किया जाता है तो 16 जून से 17 जून तक जनपद के समस्त एन एच एम कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर काला फीता बांधकर शासन प्रशासन के विरुद्ध रोष प्रकट करते हुए कार्य करेंगे।
तत्पश्चात भी यदि कर्मचारी का वेतन निर्गत नहीं किया जाता है तो दिनांक 18 जून 2025 से एन एच एम कर्मचारियों को विवश होकर कार्य बहिष्कार हेतु आंदोलित होना पड़ेगा, जिसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ना स्वभाविक है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
हरिद्वार: उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने,एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत
हरिद्वार: ॐ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन