हरिद्वार: पिता ने बेटी दामाद पर 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बेटी दामाद ने मिलकर अपने ही पिता को धोखाधड़ी का शिकार बना डाला।
पीड़ित की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुजुर्ग महेश महाराज निवासी दयानंद नगरी ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे वर्ष 2010 में भेल से रिटायर हुए थे। उनके दो बैंक खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रानीपुर और पंजाब नेशनल बैंक आर्यनगर वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर में है।
जिनमें 93 लाख और 20 लाख की रकम जमा थी। आरोप है कि उनकी बेटी शोभा शर्मा ने अपने पति आशुतोष शर्मा निवासी शिवालिकनगर के साथ एलआईसी और म्यूचुअल फंड में निवेश करने की बात कहकर कई चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए थे।
आरोप है कि बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर उनके फर्जी हस्ताक्षर करते हुए 90 लाख की रकम निकाल ली। यही नहीं पंजाब नेशनल बैंक में उनके संयुक्त खाते का दुरुपयोग करते हुए बेटी ने 20 लाख रुपये भी निकाल लिए।
आरोप है कि रकम से न कोई एलआईसी की गई और न ही निवेश किया गया। बताया कि बैंक शाखा में जाकर स्टेटमेंट निकलवाने पर सारा मामला सामने आया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन०एस०एस० इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में कृषि मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित
देहरादून: बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव युवा शिव सेना मे आक्रोश, सौंपा ज्ञापन