February 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार : विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते सहायक चकबन्दी अधिकारी के लिपिक को रंगेहाथों किया गिरफ्तार

हरिद्वार : विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते सहायक चकबन्दी अधिकारी के लिपिक को रंगेहाथों किया गिरफ्तार

हरिद्वार। विजिलेंस की टीम ने मंगलौर में तैनात सहायक चकबंदी अधिकारी का लिपिक रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। टीम आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून कों एक शिकायती पत्र पीडि़त द्वारा दिया था। पत्र में कहा गया था कि उसके भाई ने एक प्लाट अपनी बुआ से खरीदा था। जिसके दाखिला खारिज के एवज में सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर, जनपद हरिद्वार में नियुक्त लिपिक विनोद कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही हैं। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था एवं कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही चाहता था।

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर में नियुक्त लिपिक विनोद कुमार, को शिकायतकर्ता से दो हजार एक सौ रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय कुरूड़ी मंगलौर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद टीम द्वारा आरोपित के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

About The Author