हरिद्वार: जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में खंभे पर विद्युत लाइन ठीक करने के लिए चढ़ रहे कर्मचारी का पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार राजन उम्र 23 वर्ष पुत्र प्रमोद निवासी नारसन खुर्द बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के तौर पर तैनात था। बुधवार दोपहर नारसन कला गांव में खंभे पर चढ़ रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। साथी कर्मचारी और मौके पर मौजूद लोग उसे लेकर नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत के बाद परिजन शव को लेकर उपखंड पहुंचे जहां उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के परिजन धरने पर डटे हुए थे।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन