संजीव शर्मा,नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे कुंदन सिंह ने अपनी विवाह के 20 की वर्षगांठ के अवसर पर पौधे लगाकर अपने विवाह के इस वर्षगांठ के इस अवसर को यादगार बनाने के साथ-साथ लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया।

आपको बता दें कि पर्यावरण के लिए अपने कार्यों से मिसाल बन रहे कुंदन सिंह जोकि वायु सेना से रिटायर होकर अपनी सेवाएं हरिद्वार के बैंक आफ बड़ौदा में दे रहे हैं काफी समय से वह पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण के कार्यों को अपने साथियों के साथ कर रहे हैं ।

वह नियमित रूप से खाली पड़ी जगहों पर पेड़ पौधे लगाकर जहां एक और पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर लोगों के मन में भी पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को बता उन्हें जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं उन्हें प्रेरित कर रहे हैं और पेड़ों को लगाने में उनकी पूरी मदद भी कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज उन्होंने बताया कि आज उन्होंने अपनी शादी की 20वीं वर्षगाँठ पर शिवालिक नगर चौक के पास कनेर के 20 पौधे लगाये, इसके साथ ही आने वाले 21वें साल के लिए दीप गंगा अपार्टमेंट रोशनाबाद में में एक आम का पौधा भी लगाया साथ ही एक पीपल का पेड़ भी जो दीवार की जड़ में था उसे वहां से rescue करके PHC रौशनाबाद के पास लगाया।
पर्यावरण मित्र बन कर कुंदन सिंह और उनके साथियों के द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है नवल टाइम्स उन्हें उनके अपने इस इस तरह के समाज को प्रेरणा देने वाले कार्यों के लिए उनकी सराहना करता है उन्हें साधुवाद देता है तथा कुन्दन सिंह को उनके विवाह की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देता है ।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए