हरिद्वार: शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने वाली महिला चंद्रकला साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी महिला का लंबे समय से फरार चल रही थी। आरोपी महिला के खिलाफ कोर्ट के गैर जमानती वारंट भी जारी हो रखा था ।
बता दें कि साल 2020 में शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाला के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक युवती ने दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें शांतिकुंज के ही कुछ पूर्व सेवादारों का षड्यंत्र सामने आया था।
पुलिस ने मुख्य आरोपित मनमोहन के अलावा हरगोविंद और तोषण साहू को गिरफ्तार कर लिया था।
सुनीता शर्मा और चंद्रकला साहू फरार चल रहे थे। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक अशोक कश्यप ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिए थे।
कई राज्यों में दबिश देने के बाद आखिरकार आरोपी चंद्रकला साहू को निवासी बी-885 एनटीपीसी थाना दरी जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को मक्कावाला गांव मसूरी डायवर्जन रोड थाना राजपुर देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है।



More Stories
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मांग: कृषि भूमि पट्टाधारकों को मिले मालिकाना हक
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल