हरिद्वार: हरिद्वार के शिवालिक नगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। बदमाश पुलिसकर्मी को घायल कर अपने साथियों को छुड़ाकर फरार हो गए हैं घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है ।

रानीपुर पुलिस के अनुसार देर शाम चेतक पुलिसकर्मी प्रीतपाल और विजयपाल गश्त पर थे, तभी शिवालिक नगर के जे कलेक्टर के पास उन्हें कार में दो संदिग्ध दिखाई दिए पुलिसकर्मी दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाने लगे ,तभी पीछे से आए 2 बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया हमले में एक पुलिसकर्मी की आंख में गहरी चोट आई है पुलिस कर्मियों को लहूलुहान करने के बाद बदमाश अपने साथियों को छुड़ाकर फरार हो गए हैं।
इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को ज्यादा चोट आई है जिससे कि उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है
घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन