आज दिनांक 23 .1 .24 में हरिद्वार शिव सेना प्रदेश कैंप कार्यालय पर शिवसेना के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित हुए सभी ने आज बालासाहेब की जयंती के अवसर पर बालासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व मां गंगा के तट पर दुग्ध अभिषेक किया ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख श्री देवेंद्र प्रजापति ने बालासाहेब के विषय में बताते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र की पहचान क्षेत्रीय गौरव और सामाजिक और राजनीतिक मामलों से संबंधित मुद्दों पर अपने मजबूत और अक्सर विवादास्पद रुख के लिए जाने जाते थे ।
महाराष्ट्र की राजनीति पर उनके प्रभाव ने एक स्थाई विरासत छोड़ी है और उनकी जयंती उनके योगदान के प्रतिबिंब और स्मरण का एक अवसर है ।
बालासाहेब अपने सीधे सपाट रुख और कट्टर हिंदूवादी छवि के लिए पहचाने जाते थे ।
पुष्पांजलि देने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौड़ प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह प्रदेश आईटी प्रभारी राजकुमार प्रजापति जिला प्रमुख हरिद्वार लाखन सिंह प्रदेश सह सचिव योगेश सैनी राजकुमार सैनी प्रदेश सह सचिव मुकेश उपाध्याय सतीश आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की एनएसएस इकाई के विशेष शिविर के दुसरे दिन, स्वंयसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
नैनबाग: राजकीय महाविद्यालय में बेसिक्स ऑफ कंप्यूटर कोर्स की कक्षाएं प्रारम्भ
कोटा: महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ के जीवन व योगदान पर एक विशेष प्रदर्शनी का हुआ आयोजन