February 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: श्रमिक सेवा संघ ने किया बैठक का आयोजन, कर्मचारियों के हितों हेतु लिए महत्वपूर्ण निर्णय

हरिद्वार:  शिवालिक़ नगर स्थिति होटल रह एस आर ग्राण्ड में श्रमिक सेवा संघ संगठन के पदाधिकारियों के साथ संगठन अध्याक्ष रविराज चौहान ने बैैैठक का आयोजन किया।

बैठक में सिडकुल में कम वेतन प्राप्त कर्मचारियों और उनके परिवार को आज के समय में जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उस पर चर्चा की।

जैसे प्राईवेट स्कूल में बच्चों की स्कूल फ़ीस तथा कोर्स को लेकर मनमानी सहित कई मुद्दों पर चर्चा की और कर्मियों के हित के लिए डोर टू डोर अभियान चलाने तथा अभियान में सहयोग करने पर सहमति बनी।

अभी ये अभियान सुभास नगर के आसपास के एरिया में चलाया जायेगा।

साथ ही श्रमिक नेता राज़बीर चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जो भी हमारे संघ के सदस्य ओर कर्मचारी गण है ज्यादातर वह न्यू शिवालिकनगर और नवोदय नगर में रहते हैं वहां पर उनको जो मूल सुविधा मिलनी चाहिए, उनको नहीं मिल रही है उनका अभाव है जैसे पानी ना होना पानी लाइन का नहीं होना शिविर का नहीं होना लाइट का कट होना, वहां के रहने वाले लोगों को बड़ी परेशानी होती है।

सभी संघ के सदस्यों निश्चय किया है , इन सभी यह सुविधाओं के लिए हरिद्वार के डीएम साहब को विज्ञापन दिया जाएगा अगर उसे ज्ञापन पर कोई भी कार्रवाई नहीं होती है तो फिर अगली मीटिंग में निर्णय करके बड़े स्तर पर देहरादून जाकर मुख्यमंत्री जी को समस्याओं का ज्ञापन दिया जाएगा।

बैठक में उपस्थित् दुर्गेश शर्मा सचिव व मिडिया प्रभारी, संजय कुमार, नीरज़ गुप्ता,मोहन राणा , बलराज चौधरी, बिपिन झा, पुष्पेन्द्र सिंह, सतवीर सिंह , सतीश चौहान, पंकज शर्मा, विपिन चौहान ,अमित यादव, शुगर सिंह यादव, संजीव क़ुमार, अमित सैनी, नितिन कुमार, एडवोकैट आशुतोष,और सभा में उपस्थित सभी लोगों ने रविराज चौहान जी की इस कदम के सराहना की और संकल्प लिया।

About The Author