February 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: संदीप अग्रवाल बने राज्य व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार, 28 जून 25 : उक्रांद महागर उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड का महानगर अध्यक्ष बनाये जाने पर उक्रांद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

उक्रांद महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि संदीप अग्रवाल एक सुलझे हुए जन नेता है और हमेशा व्यापारी हितों की रक्षा की बात करते है। राज्य व्यापार मण्डल प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संदीप अग्रवाल ने कहा व्यापारी के सम्मान व हितों की रक्षा करना उनका लक्ष्य है।

व्यापारियों को सरकारी भूमि मेला लैंड पर हुए अवैध अतिक्रमण के चलते आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिसे अधिकारियो से वार्ता कर हटवाया जाएगा। उक्रांद व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने संदीप अग्रवाल को शुभकामनायें दी और कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा तत्परता से कार्य करें।

स्वागत करने वालो में महामंत्री रवि जैन, चन्द्रशेखर गोस्वामी, सुरेन्द्र कुमार, विपिन गुप्ता, रणजीत रावत, सुशील, दिशांत नेगी, प्रशांत नेगी, महेश सिंह मौजूद रहे। इस दौरान विक्रम, संतोष डबराल, प्रेम गिरी, जोगेंद्र रावत, अनिल रतूड़ी, नवीन रावत ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।

About The Author