हरिद्वार: हरिद्वार के रोशनाबाद के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल मेे एक गरीब मजदूर महिला से तीन युवकों द्वारा गैंगरेप की घटना सामने आईं है।
पुलिस ने मामले में तीनों लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार सिडकुल में किराए पर रहने वाली एक युवती औरंगाबाद गांव में आम के बाग में मजदूरी करने के लिए पहुंची।
वहाँ वह किसान के बाग में आम तोड़ रही थी। तभी वहाँ गांव हजाराग्रांट निवासी एक युवक पहुंचा और युवती को मजदूरी के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान युवक उसे जंगल में एक सुनसान जगह ले गया,वहा युवक के दो साथी और आ गए। जहा तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर युवकों ने उसे डरा-धमकाकर तीनो ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी बेसुध हालत में युवती को छोड़कर भाग गए।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मामले में तीनो आरोपियों पीरु पुत्र सीदा, वाजिद पुत्र शौकत, अब्दुल पुत्र नन्हा निवासी हजारा ग्रांट के खिलाफ गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती के अवसर पर आर्य समाज भेल द्वारा हुआ भजन संध्या एवं वैदिक यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: भाजपा नेताओं और संन्यासियों ने देखी ‘गोदान’ फिल्म
हरिद्वार: सचिव शहरी विकास विभाग ने कुम्भ मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण