हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री का एक कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत यह चल रहा था, जिस कारण अधिकतर कर्मचारी बाहर गए हुए थे। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाडि़यां और पुलिस पहुंची।
सिडकुल में मेट्रो अस्पताल के समीप सायनोकेम नामक एक दवा निर्माता कंपनी है, जहां कंपनी में शाम कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है कि ब्रेक के समय कर्मचारी एयर कंप्रेसर को बंद करना भूल गए, जिसके चलते उसमें अत्यधिक दबाव बन गया और कुछ ही देर में वह धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इस कंप्रेसर के आसपास की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
धमाके की आवाज सुनकर कंपनी में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। इस हादसे में गनीमत यह रही कि धमाके के समय कोई कर्मचारी इसकी चपेट में नहीं आया। अगर यही धमाका वर्किंग टाइम में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन