- लड़की के प्यार में पागल हुए युवक ने अपने ही गले पर किया वार, गंभीर रूप से घायल
अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वार: हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में प्रेमिका के परिजनों द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने गला काट कर आत्महत्या का किया प्रयास।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में स्थित कंपनी चौक के पास युवक ने धारदार हथियार से से गले को काटने की कोशिश की जिस जगह घायल होकर बीच सड़क पर गिर गया। युवक के पास से चाकू व एक ब्लेड हुआ बरामद।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको तत्काल अस्पताल भिजवाया बताया जा रहा है कि युवक यूपी मिर्जापुर का रहने वाला है उसका सिडकुल क्षेत्र निवासी युवती से प्रेम चल रहा था दोनों शादी के लिए तैयार थे लेकिन युवती के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिससे युवक मानसिक रूप से परेशान और दुखी चल रहा था इसी कारण उसने गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल युवक के साथी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाले हैं। पिछले कुछ समय से किसी लड़की से प्यार करता था और उसी से शादी भी करना चाहता था लेकिन लड़की के पिता उनकी शादी करवाने से इंकार कर रहे थे। जिस कारण घायल युवक परेशान चल रहा था।
वहीं थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है लेकिन युवक ने इशारे से जानकारी दी है कि उसने अपना गला स्वयं ही काटा है, उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।


More Stories
चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने किया होप सुपर स्पेशियलिटी एवं कैंसर हॉस्पिटल में सिटी-पैट स्कैन का शुभारंभ
महाविद्यालय कमांद में ‘विकसित भारत@2047’ के अंतर्गत ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन