हरिद्वार: हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने आज फिर उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के नेतृत्व में रामघाट पर पीलीभीत हाऊस में हो रहे निर्माण का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में निर्माण की गतिविधि मिलने पर उन्होंने प्रबंधक को फटकार लगाई और निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए।
प्राधिकरण को शिकायत मिली थी कि पीलीभीत हाउस में सीलिंग के बावजूद काम हो रहा है। जिसके बाद आज वीसी के नेतृत्व में प्राधिकरण टीम ने पीलीभीत हाऊस पहुंचकर निरीक्षण किया।
मौके पर चार दिन पूर्व प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सील टूटी मिली तथा होटल के दूसरे हिस्से में निर्माण की गतिविधियां मिली। जिसपर अधिकारियों ने वहां मौजूद प्रबंधकों को कड़ी फटकार लगाई तथा निर्माण गतिविधियों को तत्काल रोकने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया सीलिंग से छेड़छाड़ पर भी नियम सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
पीएमश्री रा. इंटर कॉलेज तरपालीसैण के छात्र-छात्राओं ने किया व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी का शैक्षणिक भ्रमण
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में गाइडेंस एंड काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिद्वार: सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठतम नागरिक सम्मान समारोह आयोजित