हरिद्वार: महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने लगातार आवासीय कालोनियों में बढ़ती हाथियों की आवाजाही पर चिंता जताते हुए इसे बच्चों बुजुर्गों आमजनता के लिए बड़ा खतरा बताया है ।
उन्होंने कहा जिस प्रकार विशेषकर कनखल के आस पास के इलाके सबसे ज्यादा इससे प्रभावित हो रहे है उधर ही अधिकतर बच्चों के स्कूल है अब हाथी रात्रि तो छोड़िए सुबह शाम बाजारों कालोनियों में दस्तक दे रहे है जो एक गंभीर चिंता का विषय है जनता में डर का का माहौल है लेकिन वन विभाग सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित है ।
समुचित व्यवस्थाएं द्वारा हाथियों की आवाजाही रोकने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है जिसका खामियाजा भविष्य में जनता को उठाना पड़ सकता है आगे कोहरे का समय और कष्टदायक होगा जब हाथियों की आवाजाही दिखाई नहीं देगी ।
वन मंत्री सुबोध उनियालजी से अनुरोध किया है कि वे इस ओर गंभीरता से कार्य करते हुए वन विभाग को निर्देशित करें कि जनता के खतरे को देखते हुए उचित से उचित व्यवस्थाएं कर हाथियों की आवाजाही आवासीय इलाकों में आने से रोके।
सुनील सेठी ने साथ ही हरिद्वार पुलिस प्रशाशन से मांग की है कि हाथियों को निकलने का रास्ता न देकर वीडियो बना उनका रास्ता बाधित करने वाले लोगों पर भी कार्यवाही करे जो अपने मनोरंजन के लिए हाथियों को भटकाते है जिससे कोई भी हाथी रास्ते में आ रहे वाहनों को नुकसान कर कोई बड़ी घटना सकता है।
मांग करने वालो में मुख्य रूप से जगजीत पुर अध्यक्ष व्यापार मंडल रणवीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा,वरिष्ट उपाध्यक्ष प्रीत कमल , उपाध्यक्ष सुनील मनोचा,महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राकेश सिंह, सोनू चौधरी, एस के सैनी रहे।



More Stories
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू