हरिद्वार, 19 मई 26: सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने नगर निगम भूमि घोटाले की जांच पर सवाल उठाते हुए पुनः निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई मांग की है।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रमेश जोशी ने पटवारी, कानूनगो एवं तहसीलदार की कार्यप्रणाली सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। भूमाफियाओं एवं अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही नगर निगम भूमि घोटाला हुआ है।
जनहित में घोटाले की पुनःविस्तृत जांच कर घोटाले की करोड़ों की राशि की रिकवरी की जाए। जांच का सामना कर रहे वर्षो से जनपद में जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य जनपद में भेजा जाए। रमेश जोशी ने बताया कि जांच की मांग को लेकर वे 23 मई को राजस्व परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
रमेश जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि जनपद में बाहर रह रहे लोगों की जमीनों पर कब्जे के मामले भी बढ़ रहे हैं। जिसमें लंबी कानूनी लड़ाई के बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान रमेश जोशी के साथ संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
हरिद्वार: मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, रोडवेज का संविदा परिचालक को दर्शाया मजदूर
हरिद्वार: लक्सर के 23 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त और लैंड यूज चेंज पर रोक