हरिद्वार: सेना के एक जवान ने रुड़की कोतवाली जाकर अपनी पत्नी के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई। सैन्यकर्मी ने तहरीर में बताया कि पत्नी के साथ सुबह किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हुई थी, जिस पर पत्नी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी।
बता दें कि दुर्गा कॉलोनी निवासी एक सैन्यकर्मी रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुंचा और पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सेना में तैनात है। उसकी पत्नी लंबे समय से उसका उत्पीड़न कर रही है। आए दिन उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगती है और अगर उसकी बातों का जवाब देता हूं, तो वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती है।
सैन्यकर्मी का आरोप है कि बुधवार को भी उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की, वहीं जब उसने उसका विरोध किया, तो पत्नी ने घर से निकल जाने की धमकी दी। मौके पर पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष को बुलाया गया। कुछ देर बाद ही दूसरा पक्ष कोतवाली पहुंचा, लेकिन कोतवाली में भी सैन्यकर्मी और पत्नी के बीच जमकर हंगामा हुआ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि यह पारिवारिक मामला है और इस तरह के मामले घर तक ही सीमित रहें तो ही बेहतर रहता है। उन्होंने कहा कि अब मामला कोतवाली पहुंचा है, तो पति-पत्नी में समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन०एस०एस० इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में कृषि मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित
देहरादून: बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव युवा शिव सेना मे आक्रोश, सौंपा ज्ञापन