हरिद्वार: हरिद्वार के आस्था केन्द्र हर की पौड़ी जो कि देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक महत्व रखता है।
ऐसे में कुछ गैरहिंदू नाम बदलकर आपने आपको हिंदू बताकर और हिन्दू नाम रख कर हर की पौड़ी समेत तमाम घाटों पर रोजगार कर रहे हैं ।
कल श्री गंगा सभा द्वारा हर की पैड़ी के आसपास तमाम घाटों पर इसके विरूद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में जो भी गैर हिंदू हिंदू बनकर अपना व्यवसाय हर की पौड़ी के आसपास क्षेत्र में कर रहे थे उन सभी को चिन्हित किया गया।
श्री गंगा सभा के स्वागत मंत्री सिद्धार्थ पर चक्रपाणि ने बताया कि गंगा सभा को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि सीसीआर के पास कुछ गैरहिन्दू लोग अपना रोजगार चला रहे हैं और यहां पर गुंडागर्दी कर रहे हैं इसी को देखते हुए आज गंगा सभा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया ।
उन्होंने बताया कि जांच में किसी ने अपना नाम आशीष तो किसी ने अपने पिता का नाम कल्लन बताया। सख्ती से पूछने तथा आधार कार्ड के अनुसार वास्तविक नाम अजमल, आरिफ, कल्लन अहमद निकल कर आये।
कुछ दुकानदारों से पूछताछ में पता चला कि कुछ घाटों पर और सीसीआर पार्किंग के पास कुछ गैरहिन्दू लोगों ने हिंदू बनकर यहां पर अपनी दुकानदारी चला रखी है जिसे आज हमारे द्वारा पकड़ा गया है
सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि गंगा सभा द्वारा कुछ लोगों की हरिद्वार की रोड़ी बेलवाला चौकी में सूचना दी गयी है फिलहाल जांच कर कारवाई की जा रही है जो भी उचित कार्यवाही होगी की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार- राज्य आंदोलनकारी समिति ने पेंशन 20 हजार प्रतिमाह करने व अन्य सुविधाओं हेतु दिया ज्ञापन
महाविद्यालय अगरोड़ा में मतदाता जागरूकता की शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की व्यक्त
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से कि भेंट