हरिद्वार: होटल में ठहरा विदेशी नागरिक मिला कोरोना पॉजिटिव
जनपद हरिद्वार के रुड़की में एक होटल में ठहरे एक विदेशी नागरिक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।
उक्त मरीज को ओमीक्रोन का संदिग्ध मानते हुए फिलहाल क्वारंटाइन कर दिया गया है और होटल को सील कर दिया गया है। साथ ही होटल स्टाफ के सैंपल लिये गए हैं।
बता दें कि रुड़की में भगवानपुर थाना क्षेत्र के देहरादून रोड स्थित एक होटल में यमन का एक नागरिक ठहरा हुआ था, जिसकी जानकारी शनिवार सुबह प्रशासन को मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर व्यक्ति का सैंपल लिया गया। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है और उक्त मरीज को ओमीक्रोन का संदिग्ध मानते हुए फिलहाल क्वारंटाइन कर दिया गया है।
जिलाधिकारी के आदेश के बाद रुड़की और भगवानपुर तहसील के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और होटल व आसपास क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए होटल को सील कर दिया। साथ ही होटल के स्टाफ के 62 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ये भी पता लगाया जा रहा है कि विदेशी नागरिक किस-किस के सम्पर्क में आया है।


More Stories
नरेंद्र नगर: माँ कर्णादेवी थौल महोत्सव दिग्वाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक ज्ञानवर्धक वेबिनार का हुआ आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में कार्यशाला के आठवें दिन, पावर पॉइंट पर पीपीटी बनाने पर हुआ व्याख्यान