October 5, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: 07 से 09 अक्टूबर तक कराटे, जूडो, कबड्डी, योगा एवं कुश्ती की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित, जानिए..

हरिद्वार, 05 अक्टूबर 2026: “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 07 अक्टूबर 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिताओं में कराटे, जूडो, कबड्डी, योगा एवं कुश्ती शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में निर्धारित आयुवर्ग के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिताओं का विवरण

कराटे-अंडर-21 बालक/बालिका| 07 अक्टूबर 2026, प्रातः 08:00 बजे से, आयोजन स्थल – मल्टीपरपज हॉल, वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, रोशनाबाद, करुणानिधि पाण्डेय, 8126162984

जूडो – अंडर-14 एवं अंडर-18 बालक/बालिका, 09 अक्टूबर 2026, प्रातः 08:00 बजे से मल्टीपरपज हॉल, योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, आदित्य गुप्ता, 7017512004

कबड्डी -अंडर-16 बालक/बालिका| 09 अक्टूबर 2026, प्रातः 08:00 बजे से मल्टीपरपज हॉल, वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, गौरव कुमार, 9149120171

योगा -अंडर-17 बालक/बालिका| 09 अक्टूबर 2026, प्रातः 08:00 बजे से मल्टीपरपज हॉल, योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद,सुश्री शिवानी नैथानी -724997887

कुश्ती -अंडर-14 एवं अंडर-18 बालक- 09 अक्टूबर 2026, प्रातः 08:00 बजे से मल्टीपरपज हॉल,वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद,अक्षय राठी, 9012435638.

जिला खेल कार्यालय की ओर से जनपद के संबंधित विद्यालयों, खेल संस्थानों, क्लबों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से अपील की गई है कि निर्धारित आयुवर्ग के अधिक से अधिक खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें तथा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जनपद के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खेलों के प्रति युवाओं की रुचि को बढ़ावा देना है।

About The Author