हरिद्वार: जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में चार युवकों पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 17 वर्षीय छात्रा के साथ भगवानपुर थाना क्षेत्र में चार युवकों ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही एक युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसके तीन अन्य साथियों ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक युवक मंगलौर का रहने वाला है, दूसरा उत्तर प्रदेश का निवासी है, जबकि दो आरोपी पीडि़ता के ही गांव के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन