संजीव शर्मा, नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: विधानसभा चुनाव का यूपी में आज आखिरी चरण भी पूरा हो गया इनके परिणामों के लिए तय तारीख 10 मार्च को मतगणना के लिए प्रशासन सभी तैयारियों को पूरा करने में लगा है।
जिला प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर हरिद्वार कि सभी 11 विधानसभा सीटों कि मतगणना के लिए टेबले तैयार की जा रही हैं, मतगणना 10 तारीख को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। मतगणना की सुरक्षा को लेकर भी पूरी तैयारियां कर ली गई है जिसमें मतगणना स्थल से 100 मीटर के दायरे को जीरो जोन बनाया गया है ।
उत्तराखंड में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों की गिनती गुरुवार 10 फरवरी को ही होने जा रही है। हरिद्वार कि सभी 11 विधानसभा सीटों की मतगणना भेल स्थित शिवडेल के परिसर में होगी जिसकी तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की सभी तैयारियां पूरी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलट कि गणना प्रारंभ होगी जिसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम कि गणना शुरू हो जाएगी और उसके बाद दोनों ही गणना लगातार साथ–साथ चलती रहेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना स्थल के 100 मीटर दायरे को जीरो जॉन बनाया जाएगा। जिसमें किसी को भी बिना अनुमति के आने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना ट्रांसपेरेंट, निष्पक्ष और कोविड के नियमों का पालन करते हुए हो इसका जिला प्रशासन द्वारा पूरा इंतजाम किया जा रहा है साथ ही किसी भी राजनीतिक पार्टी को विजय जुलूस निकालने की परमिशन नहीं दी गई है ना ही दी जाएगी ।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए