हरिद्वार: 3 दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटके मिलने का मामला सामने आया है। लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, साजिद 25 वर्ष पुत्र अख्तर निवासी लक्सर गांव 3 दिन से घर से लापता था। जिसकी तलाश में परिजन ढूंढ खोज कर रहे थे। सोमवार को लक्सर गांव में नदी के किनारे पेड़ पर एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। जिसके बाद आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाई गई। तब युवक की पहचान साजिद पुत्र अख्तर निवासी लक्सर गांव के रूप में हुई।
एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया युवक 3 दिन से घर से लापता था। जिसका शव आज पेड़ से लटका मिला। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ICSSR–NRC द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से, तैयारियाँ जोरों पर
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित