डीपी उनियाल, गजा: टिहरी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से 6 से 9 मार्च के बीच उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन टिहरी द्वारा ‘ हिमालयन 02 -द टिहरी लेक फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है।
प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड को पर्यटन के क्षेत्र में नई उंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि टिहरी झील की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन की अपार सम्भावनाओं का केंद्र है।
इस फेस्टिवल के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपनी दिखाने का बड़ा मंच प्राप्त होगा, उन्होंने कहा कि हिमालयन 02- द टिहरी लेक फेस्टिवल मे विभिन्न सांस्कृतिक, साहसिक, एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी कला, कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकेंगे।
यह आयोजन टिहरी को एक प्रमुख पर्यटन एवं एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेशवासियों, युवाओं एवं देश भर के प्रतिभागियों से अपील की है कि वे हिमालयन 02 की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और टिहरी की सुंदरता के साथ अपनी प्रतिभा को भी विश्व पटल पर प्रस्तुत करें।


More Stories
हरिद्वार: एसएमजेएन कॉलेज में हुआ इको फ्रेंडली होली का आयोजन
हरिद्वार: होली के दिन रंग लगाने को लेकर खूनी संघर्ष दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की एनएसएस इकाई ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में किया प्रतिभाग