October 19, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हैवानियत की सारी हदें की पार, 5 वर्षीय बच्ची से उसके मरने तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Img 20240904 Wa0026

दिल को दहलाने और मानवता को झकझोरने वाला मामला सामने आया है।

गया में 5 साल की बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो वहशी फूल सी कोमल बच्ची के साथ तबतक दुष्कर्म करते रहे, जबतक उसने दम नहीं तोड़ दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान एक युवक पकड़ा गया। जबकि दूसरे आरोपी को उसके घर से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

आरोपियों की पहचान संदीप कुमार मांझी और गौतम पासवान के रूप में हुई है। एसएचओ अजीत कुमार ने दोनों आरोपियों से थाने में पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया। दोनों की उम्र 20 और 25 साल है।

मृतका के पिता ने बताया कि आने वाले तीज त्योहार को लेकर पत्नी पड़ोस में रात के समय झूमर गाने चली गई थी। जिसके बाद मैं घर के बाहर दो नाबालिग बेटियां को लेकर सो गया। इसी दौरान दोनों आरोपी नाबालिग बेटी को उठा कर ले गए। गहरी नींद के कारण पता नहीं चला। देर रात पत्नी ने जब एक बेटी को नहीं देखा तो शोर मचाने लगी।

मृतका के पिता और आसपास के लोग ढूंढते-ढूंढते नदी किनारे पहुंचे तो गांव का युवक संदीप मांझी भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ की तो उसने गौतम के साथ मिलकर दुष्कर्म की बात कबूली। फिर परिजनों ने गौतम को भी पकड़ लिया।

पता चला है कि दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं थी। दुष्कर्म के दौरान जब मासूम रोने और चिल्लाने लगी तो दोनों आरोपियों ने उसका मुंह कपड़े से बांध दिया। नशे की हालत में उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। गंभीर अंदरूनी चोटें आने से मासूम की मौत हो गई। आरोपियों को लगा कि लड़की मर चुकी है तो उसके शव को छोड़कर दोनों भाग गए।

About The Author