जिला होमस्टे एसोसिएशन हरिद्वार के जिला अध्यक्ष मोनिक धवन ने अपने पदाधिकारियों के साथ जिला पर्यटन कार्यालय जाकर जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव के साथ राष्ट्रीय पर्यटन दिवस को हर्षोल्लास से बनाया।

साथ में 25 जनवरी को मतदाता दिवस के दिन होम स्टे ओनर को जिला पर्यटन अधिकारी ने शपथ दिलाई जिसमें वक्ताओं ने बताया की भारत विविधताओं का देश है यहां पर्यटन स्थलों की भरमार है।

दुनिया भर के पर्यटकों की नजर भारत के पर्यटन स्थलों पर रहती है भारत के पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

भारत सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए पर्यटन दिवस मनाने का फैसला दिया भारतीय पर्यटन से करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है वही देश की जीडीपी में बढ़ोतरी होती है इसके अलावा पर्यटन दिवस के जरिए देश विदेश तक भारत में ऐतिहासिक ता खूबसूरती प्राकृतिक सुंदरता संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई पर्यटन स्थल है जो यात्रियों को अपनी और आकर्षित करते हैं पर्यटन दिवस को दुनिया के सामने लाने का एक जरिया है वैसे तो पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है लेकिन भारत का पर्यटन दिवस 25 जनवरी को होता है इस दिन की शुरुआत 1948 में हो गई थी

जब देश आजाद होने के बाद भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक पर्यटन यातायात समिति का गठन किया गया इसके 3 साल बाद यानी 1951 में कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन दिवस के क्षेत्रीय कार्यालय में बढ़ोतरी की गई दिल्ली मुंबई के अलावा कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन कार्यालय बनाए गए साल 19 98 में पर्यटन और संचार मंत्री के अंतर्गत से विभाग को जोड़ा गया।

भारत की जीडीपी में पर्यटन दिवस का गहरा प्रभाव है साल भर विश्व स्तर से यह लोग भारत के दार्शनिक स्थल देखने आते हैं जिससे भारत के आर्थिक स्तर बढ़ता है यहां का पर्यटन भारत की संस्कृति और सभ्यता को दर्शाता है जिसका प्रचार प्रसार भारत के पर्यटन से लगभग 7.7 प्रतिशत अपनी अजीविका चला रहे हैं इससे रोजगार मिलता है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत लोगों को पर्यटन का महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हुई थी।

वैश्विक समुदाय के बीच पर्यटन और इसके सामाजिक राजनीतिक वित्तीय और सांस्कृतिक के महत्व को बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है मौके पर मनोज संजय ए एस रावत ऐसी अरोड़ा अभय शर्मा रवीश सैनी अविनाश कुमार यशवीर सिंह आशीष गंभीर तीरथ आदि मौजूद थे।