देवभूमि पूर्व-सैनिक कल्याण समिति, हरिद्वार की बैठक का आयोजन 31/03/2024 को श्री गुरुमंडल आश्रम मे किया गया।
बैठक में 07 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले वार्षिक कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई । समिति का वार्षिक कार्यक्रम 07 अप्रैल, 2024 को प्रातः 10 बजे से 02:30 बजे तक श्री गुरुमंडलाश्रम सभागार, देवपुरा में आयोजित किया जाएगा ।
समिति के अध्यक्ष सुबेदार मेजर दिनेश चंद्र सकलानी ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा वीर नारियों व वरिष्ठ पूर्व-सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने हरिद्वार जिले के सभी पूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे सपरिवार नन्हे मुन्ने बच्चो का उत्सावर्धन करने और समिति का मार्ग दर्शन करने के लिए अवश्य पहुँचे।
बैठक में बी एस शर्मा, विजय शंकर चौबे, योगेंद्र पुरोहित, मुकेश कुमार चंदोलिया, शिव नंदन, शंभु बैठा, प्रवेंद्र सिंह, जितेंद्र असवाल, राम किशोर धीमान, नंदन सिंह कठायत, बी डी नैनवाल, पुष्पेंद्र धीमान, सुश्री रीता धीमान, मुकेश कुमार गुप्ता, महावीर सिंह बिष्ट, बी के कुलश्रेष्ठ, बलबीर सिंह, कोमल सिंह रौथाण आदि शामिल हुए।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण