February 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

17 फरवरी को चाका (क्वीली) मे होगा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

गजा:  नरेंद्र नगर विकास खंड में क्वीली पट्टी के चाका मेला स्थल पर आगामी 17 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

ग्राम पंचायत सैण के प्रधान धन सिंह सजवाण, भाजपा मंडल महामंत्री ज्योति पंत व जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने बताया कि विराट हिन्दू सम्मेलन को आयोजित करने के लिए विगत 2 सप्ताह से तैयारियां चल रही हैं।

इसके लिए सनातन धर्म प्रेमी लगातार सहयोग करने मे लगे हुए हैं, इसमें मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन करने के लिए श्रीमान चंद्र शेखर जी सह प्रांत प्रचारक उत्तराखण्ड एवं स्वामी रसिक महाराज जी अध्यक्ष सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश, परमाध्यक्ष नृसिंह वाटिका आश्रम रायवाला हरिद्वार की उपस्थिति रहेगी।

गजा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, व्यापार सभा चाका के अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य हिन्दू प्रेमी इस आयोजन को सुव्यवस्थित व सनातन धर्म के लिए यादगार बनाने के लिए पट्टी क्वीली व पट्टी पालकोट के सभी लोगों से शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। सम्मेलन के समापन पर भोजन की व्यवस्था की गई है।

About The Author