हरिद्वार: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा युद्ध आज शाम 5 बजे खत्म हो गया था। जब दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई। लेकिन इसके 4 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है।
जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं। शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की, वहीं एक संदिग्ध ड्रोन को लेकर कश्मीर के बारामूला जिले में धमाका हुआ है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनी गई है।
अखनूनर और जोगवां में फिर से पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी है। कुछ चौकियों पर भी फायरिंग की है। मोर्टार व अन्य हथियारों से गोलाबारी किया जा रहा है। केरी बट्टल के अलावा कुछ स्थानों पर फायरिंग हुई है।


More Stories
हरिद्वार: जनपद में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को FoSTaC प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
गजा: सड़क सुविधा से वंचित हैं तोली डांडा सौड़ के ग्रामीण, दो विभागों की ढिलाई से स्वीकृति अधर में
पत्रकार हरि गौतम ने हर की पौड़ी पर गंगा में डूब रहे युवक की बचाई जान