अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वारः शादी की वर्षगांठ के दिन एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर दुपट्टे के फंदे से लटके शव को नीचे उतरवाया। बताया कि मृतक की पहचान अंकुर राजपूत उम्र 34 साल पुत्र कृष्ण राजपूत निवासी मोहन वाटिका सती कुंड के रूप में हुई है।
बताया कि मंगलवार सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर पिता ने रोशनदान से झांककर शव को लटकता पाया। बताया कि युवक बेरोजगार था। उसकी पत्नी दिल्ली में एक निजी संस्थान में कार्य करती है। पूछताछ में पता चला है कि सोमवार रात मृतक का पत्नी के साथ विवाद हुआ था। संभवत इसके चलते उसने आत्महत्या की।
घर का इकलौता चिराग बुझने से कोहराम मचा हुआ है। मृतक अंकुर की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। मंगलवार को शादी की सालगिरह थी। पिता रिटायर डॉक्टर एवं मां रिटायर शिक्षिका हैं। दीपावली पर पिता ने उसे नई क्रिएटा कार भी लेकर दी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में दक्षणा स्कॉलरशिप ऑनलाइन टेस्ट संपन्न
हरिद्वार: ब्रह्मपुरी स्थित मां मनसा देवी द्वार के निकट सीवर लाइन कार्य का हुआ उद्धघाटन
मुख्यमंत्री धामी ने दक्ष मंदिर पहुंचकर महादेव दक्षेश्वर का दुग्धाभिषेक कर की पूजा-अर्चना