उत्तराखंड: उत्तराखंड के चंपावत जनपद से अंगीठी के धुएं से दंपति की मौत खबर सामने आई है , चंपावत जिले के बाराकोट के पंडालों सेरा गांव में अंगीठी की गैस लगने से दंपति की मौत हो गई। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
चंपावत जिले के बाराकोट के पाड़ारसों सेरा गांव निवासी गिरधर सिंह अधिकारी शिक्षा विभाग में चंडीगढ़ में तैनात थे। उनका परिवार चंडीगढ़ ही रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गिरधर सिंह पत्नी कलावती देवी के साथ गांव आए थे। वह गांव में नया मकान बनाने की योजना बना रहे थे।
रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जलाई। बंद कमरे में गैस लगने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दंपति की मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है।



More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ पूजा
हरिद्वार: कोतवाली नगर पुलिस ने 01 शातिर एवं आदतन अपराधी को मुनादी कराकर किया जिला बदर
दीपावली के अवसर पर रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज