पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है यह मामला उत्तराखण्ड के मसूरी में सामने आया है। इस मामले में बेटे द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शिवम कोहली, निवासी नगर पालिका क्वार्टर किंक्रेग मसूरी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसके पिता वीरेंद्र कोहली ने मां सुशीला देवी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की।
इस हादसे में सुशीला देवी हल्की झुलस गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें उप जिला चिकित्सालय मसूरी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है।
वहीं पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर वीरेंद्र कोहली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार