जीतिन चावला एनटीन्यूज़: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्पर्श गंगा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

प्लास्टिक उन्मूलन एवं भागीरथी नदी के तट पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू भंडारी के दिशा निर्देशन में सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन एवं भागीरथी नदी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय से चिन्यालीसौड़ मुख्य बाजार से होते हुए भागीरथी के तट पर स्थित आर्च ब्रिज के आसपास रैली निकालकर पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने हेतु लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया.
तत्पश्चात भागीरथी नदी के आसपास स्वयंसेवियों ने पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतलें एवं प्लास्टिक की बनी वस्तुओं को एकत्रित किया ।
इस अभियान में महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने स्वयं सेवियों को सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन एवं पॉलिथीन दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देकर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर चिन्यालीसौड़ पुलिस प्रशासन द्वारा छात्र छात्राओं को कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क वितरण भी किया गया ।छात्र-छात्राए
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मचारी अमीर सिंह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


More Stories
हरिद्वार: 27 एवं 28 जून को होगा श्री शिव गंगा उत्सव सीजन 2 का आयोजन
हरिद्वार में पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा का गठन, 5 जुलाई को होगी विशाल ओबीसी महापंचायत
हरिद्वार: बच्चा चोरी की अफवाह पर युवक को खंभे से बांधकर पीटा