हरिद्वार : सम्मान समारोह में महिला सिपाही गीता राजपूत करोना योद्धा सम्मान से सम्मानित
संजीव शर्मा एनटीन्यूज़, हरिद्वार: हरिद्वार की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रांतीय प्रांतीय रक्षक दल की महिला सिपाही गीता राजपूत को करोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया.
सूचना विभाग हरिद्वार में अपनी सेवाएं दे रहीं गीता द्वारा करोना काल में असहाय व गरीब लोगों की मदद अपने खर्चे से की गई व समय-समय पर उनके द्वारा गरीब लोगों की मदद की जाती है.
उन्होंने बताया कि मुझे गरीब लोगों की मदद करने में बहुत अच्छा लगता है और मैं आगे भी इस तरह की गरीब लोगों की मदद करती रहूंगी उन्होंने कहा कि मुझे यह सम्मान पाकर अति प्रसन्नता हो रही है.
बताते चलें कि सूचना विभाग में अपनी सेवाएं दे रही गीता राजपूत अपने कार्य के प्रति लग्न और निष्ठा तथा मिलनसार व्यवहार के कारण जानी जाती हैं.


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज