एनटीन्यूज़ : उत्तराखंड में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं ,राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 4 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।वहीं राज्य के 6 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में आज एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 38 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344881 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 42 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 331043 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 38 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 21 ,हरिद्वार से 03 , नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 05, बागेश्वर से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344881 मरीजों में से 331043 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6199 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7417 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 222 है। इधर रिकवरी रेट 95.99 प्रतिशत पहुंच गया है


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक