- रात्रि10 से 6 बजे तक प्रभावी रहेगा नाईट कर्फ़्यू
एनटीन्यूज़,उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रात्रि कोविड कर्फ्यू के समय सीमा में बदलाव कर दिया है। जिसके तहत अब रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले पर चर्चा हुई है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि रात्रि कोविड कर्फ्यू अब रात 10:00 बजे से लागू होगी। यही नहीं, कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जो व्यवस्थाएं प्रदेश में की गई थी उन व्यवस्थाओं को मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
जिसको लेकर सरकार ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है।




More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर