हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से एक महिला द्वारा फर्जी रूप से पुलिस की वर्दी पहन दरोगा बन कर लोगों से वसूली का मामला सामने आया है.
बताते चलें कि हरिद्वार के के कलियर क्षेत्र में पुलिस ने इस फर्जी महिला दरोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपनिरीक्षक की ड्रेस पहनकर या महिला विभिन्न दरगाह अबदाल शाह के पास अलग-अलग स्थानों पर वसूली कर रही थी।
महिला डरा धमकाकर प्रचुर की दो दुकानों से लगभग ₹11000 वसूल कर चुकी थी और अभी कुछ अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाने की फिराक में थी इसी दौरान महिला की गतिविधियां अधिक पाए जाने पर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
सूचना मिलने पर थाना कलियर प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने उक्त फर्जी महिला दरोगा को धर दबोचा। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम शबनम अंसारी पत्नी जावेद अंसारी निवासी यमुनानगर हरियाणा बताया है।
कलियर पुलिस के अनुसार महिला का अपराधिक रिकॉर्ड निकाला जा रहा है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना