- सभी बच्चों व अभिभावकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
संजीव शर्मा,नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: संस्कृति स्कूल में मेट्रो हॉस्पिटल के सहयोग से एक वृहद निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने स्कूली बच्चों का व अभिभावकों के स्वास्थ्य को जांच की।
निशुल्क शिविर में आम स्वास्थ्य जांच, दंत जांच, नाक कान गला,वजन, ई. सी. जी. हृदय जांच, रक्तचाप जांच, मधुमेह जांच व कोविड बचाव पर भी परामर्श दिए।
साथ ही स्वस्थ जीवन शैली, उचित खान पान के बारे में डाइट न्यूट्रीशनिस्ट ने भी परामर्श दिए।
इस अवसर पर डॉक्टर के. के.करौली, सीनियर मेडिकल सुप्रीटेंडेंट व सीनियर कंसल्टेंट मेडिकल हेल्थ केयर ने कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए व समय समय पर उनकी टीम स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती रहती हैं।
संस्कृति स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता रोहित दीवान ने स्वास्थ्य टीम का स्वागत किया व आभार जताया
संस्कृति स्कूल की निर्देशक श्रीमती दिव्या पंजवानी ने कहा कि विद्यार्थियों व अभिभावकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए यह जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमे उत्साहपूर्वक अभिभावकों, और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर शिक्षिकाए किरण, सिमरन, कामिनी, सोनू, शेफाली,आदि उपस्थित रहे।
निशुल्क जांच शिविर में सहयोगी चिकित्सक टीम में डॉक्टर सुकन्या मल्होत्रा अरोड़ा (त्वचा विशेषज्ञ) FAM ने सहयोग किया।


More Stories
संतुलित भोजन, एक सामान्य व्यक्ति तथा खिलाडी की दिनचर्या को स्फूर्ति प्रदान कर स्वस्थ्य शरीर का निर्माण करता है- डॉ0 शिवकुमार चौहान
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग ने किया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में विज्ञान जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ