December 17, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड: बस के पलटने से 15 यात्री घायल

उत्तराखंड: एक बस के अनियंत्रित हो कर पलटने का मामला सामने आया है। बस पलटने से बस में बैठे 50 यात्रियों में 15 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो यात्रियों को हायर सेंटर भी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बस खटीमा से किच्छा को आ रही थी। तभी अचानक वीरेंद्र नगर सितारगंज के पास ये बस पलट गई। बस पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

घटना की सूचना पर सितारगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों और आसपास के लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

हादसे के वक्त बस में 50 लोग सवार थे। जिसमें 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सितारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार बस चलाते वक्त चालक फोन पर बात कर रहा था। जिसके कारण ये दुर्घटना हुई।

About The Author