एनटीन्यूज़: कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक विवाह समारोह में आया हुआ था, वहीं इस पूरा मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। रूद्रपुर पुलिस और एसओजी टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में आए रामपुर के एक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक बीती रात यूपी से एक बारात रूद्रपुर आहूजा धर्मशाला आई हुई थी। संजय पाल निवासी मिलक रामपुर अपने भाई और बहनोई के साथ शादी समारोह में पहुंचा हुआ था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर देर रात कुछ लोगों से संजय पाल का विवाद हो गया। जिसके बाद युवकों ने संजय पाल पर हमला कर दिया। साथ ही चाकू से उस पर कई वार कर हत्या कर फरार हो गए।
घटना से विवाह कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर और एसएसआई सतीश चंद कापड़ी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन