हरिद्वार: शहर हरिद्वार से दो दिन पूर्व नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को यूपी के मुजफ्फरनगर के पुरकाजी के पास स्थित उसके गांव से पकड़ा है। आरोपी के घर से ही नाबालिग को बरामद किया है।
बता दें कि भूपतवाला हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने 14 अप्रैल को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी घर से लापता है। उसने क्षेत्र में ही रहने वाले एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को आरोपी की लोकेशन तुगलकपुर, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर मिली। जिसके बाद टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। जहां से लापता नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस दोनों को हरिद्वार लेकर आई। पुलिस ने नाबालिग को जहां मेडिकल के लिए भेजा है वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण के आरोप में मुकद्मा दर्ज कर लिया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन०एस०एस० इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में कृषि मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित
देहरादून: बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव युवा शिव सेना मे आक्रोश, सौंपा ज्ञापन