आज १६ अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर विष्णुलोक कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार में हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया।
हनुमान जन्मोत्सव का लोगों में इतना उत्साह था कि लाइट कट जाने पर भी लोगो का उत्साह कम नहीं हुआ।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों ने कीर्तन भजन द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को मनाया

मान्यता के अनुसार भगवान हनुमान के नाम का जाप करने से सभी दुख संकट दूर हो जाते हैं। कष्टों से मुक्ति मिलती है। शक्ति का अवतार भगवान हनुमान ने प्रभु श्रीराम की सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया। उनके जीवन से प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा मिलती है। और बजरंगबली की आराधना व्यक्ति के जीवन में उन्नति प्रदान करती है।

परम बलशाली पवन पुत्र हनुमान की प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति और समर्पण से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने परिवार एवं अपने गुरु के प्रति सेवा समर्पण का भाव रखते हुए समस्त मानव जाति के लिए अच्छे विचारों को ग्रहण करना चाहिए।
यह मानव जीवन प्रत्येक व्यक्ति को मोक्ष के लिए प्राप्त हुआ है और अपने कर्मों द्वारा व्यक्ति को अपने जीवन को आनंदमय और मंगलमय बनाना चाहिए।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए