दिल दहला देने वाले एक मामले में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है उससे भी दुखद यह है कि मृतक की पीठ से उसका 14 माह का मासूम बच्चा भी मृत बंधा हुआ पाया गया।
विवाहिता की पीठ पर मृत मासूम बच्चा भी था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल राजस्व पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। घटना चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड के सरपाणी गांव की है।
जानकारी के अनुसार चमोली के नंदानगर विकासखंड के सरपाणी गांव एक विवाहिता ने 14 माह के बच्चे के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका अनीशा पत्नी सुखबीर लाल की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा।
सरपाणी गांव के ही निवासी देव सिंह नेगी ने बताया कि मृतका के परिजनों के अनुसार जब देर सायं तक अनीशा घर नहीं लौटी तो परिजनों के साथ ग्रामीणों ने गांव के ही पास जंगल की तरफ खोजबीन की। थोड़ी दूर जाकर अनीशा का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पीठ पर उसका 14 माह का मासूम बच्चा भी मृत मिला। वहीं घटना से क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चाएं तेज हैं।


More Stories
देशभक्ति के रंग में रंगा नगर पंचायत गजा व पोखरी बाजार, निकाली गई तिरंगा यात्रा
विश्व अंगदान दिवस पर लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने की अपील, भ्रांतियां दूर कर जीवनदान का संकल्प लेने का संदेश
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन