उत्तराखंड: नदी में नहाने के बाद कपड़े बदल रही महिलाओं की एक युवक द्वारा विडियो बनाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार देहरादून के थाना रायपुर पर दिनांक 03/07/2022 को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि वह अपने परिवार के साथ मालदेवता घूमने के लिए गये थे। नदी में नहाने के पश्चात जब उसकी बहन एवं परिवार की अन्य महिलाएं कपड़े बदल रही थी तो मौके पर एक व्यक्ति द्वारा उनका पीछा कर चोरी छुप कर उनका वीडियो रिकॉर्ड किया गया।
तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 256/22 धारा 354 ग, 354घ दर्ज किया गया एवं विवेचना महिला उपनिरीक्षक भावना कर्णवाल के सुपुर्द की गई।

पुलिस ने अपनी जांच में अभियुक्त रहमान पुत्र इरफान निवासी इंदौर रोड देहरादून थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को मालदेवता से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल बरामद किया गया जिसमें उसके द्वारा वादी की बहन का कपड़े बदलते हुए का वीडियो बनाया गया था।
मोबाइल को पुलिस ने साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में ले लिया गया। वहीं अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


More Stories
गजा: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है गजा घंटाकर्ण व गजा डांडाचली पैदल ट्रैकिंग रुट
प्रखर राष्ट्रवादी मोदी सरकार को अस्थिर करने के,विदेशी षड्यंत्रों से देश को सतर्क रहना होगा—अरविन्द सिसोदिया
हरिद्वार: जन संघर्ष मोर्चा ने की नाबालिगा के शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग